क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड की टीम को लगा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये धुरंधर

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिनर जैक लीच विशाखापट्ट्नम में खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसकी पुष्टि की है।

Image

जैक लीच (AP)

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से विशाखापट्टनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को झटका लगा है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसकी पुष्टि कर दी है।

विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट से जैक लीच चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। जैक लीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। लीच के घुटने में चोट लगी थी।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जैक लीच के दूसरे टेस्ट से बाहर होने का खुलासा किया है। स्टोक्स ने कहा, "वो (जैक लीच) दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया है। दुर्भाग्यवश उनके घुटने में जो चोट लगी वो हेमाटोमा में तब्दील हो गई है।"

स्टोक्स ने कहा, "मेडिकल टीम उसकी चोट पर नजर रखे हुए है, उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है जो उसको ज्यादा दिनों तक मैदान से दूर रखेगी।" खबरों के मुताबिक लीच के बाहर होने के बाद अब पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article