क्रिकेट

IND vs ENG Aaj ka Match Hoga ki Nhi: बारिश के कारण रुका है मैच, रोहित और सूर्या मैदान पर मौजूद

IND vs ENG Aaj ka Match Hoga ki Nhi: भारत बनाम इंग्लैंड का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज गयाना में । भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू । इस मुकाबले में बारिश का साया है ऐसे में जानते हैं कि मैच होगा या नहीं।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड मैच होगा या नहीं (साभार-T20 World Cup)

IND vs ENG Aaj ka Match Hoga ki Nhi: टी20 वर्ल्ड कप की पहली फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। भारतीय समयनुसार गुरुवार सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए केवल 57 रन का लक्ष्य था जिसे उसने केवल 1 विकेट खोकर 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स ने 29 और एडेन मार्करम ने 23 रन की नाबाद पारी खेली। अब सवाल उठता है कि टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन होगी।

दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। यह मुकाबला प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम गयाना में खेला जा रहा है। आज के दिन गयाना में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत बनाम इंग्लैंड का यह मुकाबला होगा भी या नहीं।

भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला होगा या नहीं

भारत बनाम इंग्लैंड के इस दूसरे सेमीफाइनल पर बारिश का साया था। गयाना में सुबह का मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आज का मैच होगा भी या नहीं क्योंकि आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। लेकिन देर से ही सही इस मुकाबले का टॉस हो गया है और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है।

क्या है मैच शुरू होने की आखिरी डेडलाइन (Match Start Timing)

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज का मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 12.10 तक शुरू हो सकता है। लेकिन अगर मैच में इससे ज्यादा देरी होती है तो फिर ओवर कटने शुरू हो जाएंगे। आज के मैच में रिजल्ट के लिए कम से कम दोनों टीम का 10-10 ओवर खेलना जरूरी है। ऐसे में 10-10 ओवर के मैच के लिए आखिरी डेडलाइन रात 1.44 है।

नहीं हुआ मैच तो क्या होगा?

यदि भारत बनाम इंग्लैंड का यह मुकाबला जोरदार बारिश के कारण 10-10 ओवर का भी नहीं कराया जा सके तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। दरअसल मैच रद्द होने की स्थिति में सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल खेलेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article