IND vs ENG 5th Test Match 2025 Date Time: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से लीड बना रखी है। सीरीज का अंतिम मुकाबला लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस सीरीज के आखिरी मैच को भारत के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर भारतीय टीम ये वाला मैच हार जाती है या फिर मैच ड्रॉ भी हो जाता है तो भी वे सीरीज 2-1 से गंवा देंगे और इंग्लैंड को जीत मिल जाएगी। इस मैच में भारत की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालने वाले हैं।
भारत का खराब रिकॉर्ड
भारत ने केनिंगटन ओवल मैदान पर कुल 15 टेस्ट मैच खेले, जिसमें सिर्फ दो ही मुकाबले अपने नाम किए। केनिंग्टन ओवल में टीम इंडिया को छह टेस्ट मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे।भारत साल 2021 के बाद से इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। उसने यहां पिछले 10 में से सिर्फ एक ही टेस्ट मैच को जीता है।
टीम इंडिया ने केनिंग्टन ओवल में पहली बार अगस्त 1936 में टेस्ट खेला था, जिसमें उसे नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अगस्त 1946 और अगस्त 1952 में इंग्लैंड के विरुद्ध मैच ड्रॉ रहे।भारत ने इस मैदान पर अगस्त 1959 में अपना चौथा टेस्ट खेला, जिसे पारी और 27 रन से गंवा दिया। अगस्त 1971 में भारत को इस मैदान पर पहली टेस्ट जीत मिली। भारत ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया।
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट? (IND vs ENG 5th Test Date)
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत 31 जुलाई 2025 को दोपहर 3:30 बजे से होने वाली है।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट? (IND vs ENG 5th Test Date)
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच लंदन स्थित केनिंगटन ओवल स्टेडियम में किया जाने वाला है।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज, अर्शदीप सिंह, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड का स्क्वॉड
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
