क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test Pitch Report, Ranchi Weather: भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और रांची के मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2024, 08:43 AM IST

IND vs ENG 4th Test Pitch Report, JSCA Stadium and Ranchi weather forecast: आज (23 February 2024) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुरू हो रहा है। ये मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसी होगी जेएससीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आज कैसा होगा रांची का मौसम।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच
  • 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज से शुरू
  • रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

IND (India) vs ENG (England) 4th Test Pitch Report and Ranchi Weather Forecast Today Match: मेजबान टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुरू होने जा रहा है। इस पांच दिवसीय मुकाबले का आयोजन रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा। फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच जीता था, जिसके बाद भारत ने लगातार दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है, वहीं इंग्लैंड टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच इससे पहले टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में आयोजित हुआ था जहां इंग्लैंड ने 28 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में विशाखापट्टनम में रोहित शर्मा की टीम ने बेहतरीन जवाब देते हुए 106 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में वापसी व बराबरी कर ली। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में हुआ और भारतीय टीम ने यहां भी सबका दिल जीता और 434 रनों से विशाल रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अब चौथे टेस्ट की बारी है जहां टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। अब जानते हैं चौथे टेस्ट की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति।

भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs ENG 4th Test Pitch Report)

टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज से भारत और इंग्लैंड के बीच रांची (झारखंड) के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है। इस शानदार स्टेडियम की पिच की बात करें तो अब तक यहां पर सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। पहला टेस्ट मुकाबला यहां 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था और ये मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद इस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ जिसमें टीम इंडिया ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती देखी गई है, खासतौर पर पहली दो पारियों में बड़े स्कोर बनने के पूरे आसार हैं। इसके बाद तीसरी और चौथी पारी में गेंदबाज अपना जलवा बिखेर सकते हैं। गेंदबाजों में यहां पर स्पिनर्स का दबदबा रहा है और खासतौर पर रविंद्र जडेजा इस मैदान की पिच पर काफी कारगर साबित हुए हैं।

कैसा रहेगा रांची के मौसम का हाल? (Ranchi Weather Forecast)

चौथा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में होना है तो यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं। इस टेस्ट मैच की नजर से देखें तो यहां पर मैच पर बारिश का साया रह सकता है। मैच के पहले दिन धूप रहेगी लेकिन बादलों की आवाजाही भी रहने के आसार हैं। हालांकि पहले दो दिन बारिश की उम्मीद नहीं की जा रही है। लेकिन मैच के तीसरे दिन (रविवार) बारिश का अनुमान है और ये दिक्कत खड़ी कर सकता है। उसके बाद मैच के अंतिम दो दिनों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में देखना होगा कि मौसम क्या रुख अपनाता है। तापमान की बात करें तो रांची में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है।

भारत और इंग्लैंड की टीमें (IND vs ENG 4th Test Squads)

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड, जैक लीच और ओली पोप।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article