क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीता, लिया यह फैसला

IND vs ENG 1st ODI Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Jos Buttler: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम उतरेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, भारत या इंग्लैंड। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, India vs England 1st ODI Match Toss Live: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सारीज का रोमांचक आज (06 फरवरी 2025) से शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला आज नागपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 107 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 58 मैचों में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड की टीम को 44 मैचों में जीत मिली है।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में इंग्लंड ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी।

भारत और इंग्लैंड टॉस टाइम (India vs England 1st ODI Match Toss Time)

- 1:00 AM

भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कहां खेला जाएगा (India vs England 5th T20 Match Venue)

- विदर्भ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

भारत और इंग्लैंड के बीच 1st वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs England 1st ODI Match On Tv)

- टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 1st वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs England 1st ODI Match Live Streaming)

- लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।

भारत की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing-11)

जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड का स्कॉड (England Squad)

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article