IND vs BAN 3rd ODI Live Score Streaming (भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी क्योंकि शुरूआती दोनों मुकाबलों में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वो सीरीज गंवा चुकी है। भारतीय टीम की बांग्लादेश दौरे पर मुसीबतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। कई खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में क्लीन स्वीप बचाना मेन इन ब्ल्यू के लिए आसान नहीं होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले दो वनडे मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम पर खेले गए। पहले वनडे में भारत को 1 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने 5 रन से जीत दर्ज की। चलिए जानते हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे व अंतिम वनडे का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs BAN 3rd Odi be played)
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच शनिवार यानी 10 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा।
भारत-बांग्लादेश तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs BAN 3rd odi be played)
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच भी चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा? (India vs Bangladesh 3rd ODI Timing)
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा।
मेजबान बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच चौथे वनडे का लाइव प्रसारण किस चैनल पर देख सकते हैं? (IND vs BAN 3rd Odi live telecast on which TV channel)
भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (India vs Bangladesh 3rd Odi Live Streaming)
भारतीय किकेट टीम और मेजबान बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा, टाइम्स नाउ नवभारत पर भी आप मैच से संबंधित अहम कवरेज और ताजा अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।
