क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Mitchell Marsh: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में सोमवार को टीम इंडिया का सामना अमेरिका से होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया और मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम उतरी।

Image

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter

who won the toss today, IND vs AUS, India vs Australia Toss Live: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (24 जून 2024) को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबना दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार है। टीम ने सुपर-8 मुकाबले में अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो टीम ने दो मैच खेले हैं और टीम को एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम (IND vs AUS Match Toss Time)

- 07:30 PM

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया स्टेडियम (IND vs AUS Match Venue)

- डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)

ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article