क्रिकेट

IND vs AUS Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया, ऑप्टस में खेल रही है दुनिया की दो बेस्ट टीम

IND vs AUS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज से पर्थ में होने जा रहा है। इस मैदान पर आजतक ऑस्ट्रेलिया एक भी वनडे नहीं जीती है। भारत के पास जीत के साथ आगाज करने का मौका है।

Image

मिचेल मार्श और शुभमन गिल (साभार-BCCI X)

IND vs AUS Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज से पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। यह स्टेडियम टेस्ट मैच के लिए जाना जाता है और यहां गिनती के ही वनडे मैच हुए हैं। यह एक लो-स्कोरिंग वेन्यू है और इस मैदान पर आजतक ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। पिछले 6 साल में इस मैदान पर केवल 3 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से दो बार ऑस्ट्रेलिया 152 और 140 जैसे स्कोर पर आउट हुई है।

लेकिन क्रिकेट में हर दिन एक नया होता है और आज फैंस में रोहित-विराट को देखने का गजब का उत्साह है जो 224 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में साथ खेले थे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस का समय (IND vs AUS Toss Time)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज के मैच का टॉस सुबह हो गया है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस की जगह (IND vs AUS Toss Venue)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मुकाबला पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस किसने जीता (IND vs AUS Toss Win Today)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मैच के टॉस मिचेल मार्श ने जीता।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम-

टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान) , जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवन, जोश फिलीप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट , मिचेल स्टार्क।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article