क्रिकेट

टीम इंडिया को हो रहा है गलती का अहसास, अब अभिषेक नायर ने कहा रोहित से ओपनिंग...

Abhishek Nayar On Team India Strategy Loophole: टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर ने बृहस्पतिवार को शुभमन गिल को ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट से बाहर करने का बचाव करते हुए कहा कि रोहित शर्मा से पारी का आगाज कराना ही टीम के हित में नहीं था बल्कि स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल करके आक्रमण को पैना करना भी था।

Image

अभिषेक नायर (Instagram)

भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने बृहस्पतिवार को शुभमन गिल को ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट से बाहर करने का बचाव करते हुए कहा कि रोहित शर्मा से पारी का आगाज कराना ही टीम के हित में नहीं था बल्कि स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल करके आक्रमण को पैना करना भी था।

गिल उंगली की चोट के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल पाये थे, उन्होंने गुलाबी गेंद के टेस्ट में 31 और 28 रन बनाए। वह भारतीय बल्लेबाजों में सबसे भरोसेमंद दिखे, लेकिन ब्रिस्बेन में शून्य पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा के पारी की शुरुआत करने और केएल राहुल के तीसरे नंबर पर आने के कारण गिल को तीसरे विशेषज्ञ ऑलराउंडर वाशिंगटन के लिए जगह बनानी पड़ी।

दिन का खेल खत्म होने के बाद नायर ने कहा, ‘‘हां, रोहित बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे और पूरी संभावना है कि वह पारी की शुरुआत करेंगे। यही योजना थी। दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा जिस तरह से चीजें आगे बढ़ीं उन्हें बाहर होना पड़ा। ’’

मुंबई के पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह की स्थिति में एक युवा खिलाड़ी बड़े दिन पर अपनी छाप छोड़ना चाहता है। वह समझता है कि यह टीम की जरूरत है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि उसे टीम से बाहर कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस मैच टीम में जगह नहीं बना सका। ’’

उन्होंने विस्तार से बताया कि गिल की तुलना में एमसीजी में वाशिंगटन को खिलाना क्यों उचित था। उन्होंने कहा, ‘‘जब बहुत सारे फैसले लिए जाते हैं और उन्हें लेने की प्रक्रिया होती है तो हमेशा बातचीत और पारदर्शिता होती है। यह बहुत स्पष्ट है कि हमने पिच को देखते हुए महसूस किया कि गेंदबाजी आक्रमण में वाशी के होने से हमें विविधता मिलेगी, खासकर अंत में जब गेंद पुरानी हो जाती है।’’

नायर ने कहा, ‘‘50 ओवर के बाद हमें लगा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें बेहतर होना चाहिए। हमें लगा कि वाशी हमें जड्डू (रविंद्र जडेजा) के साथ मजबूती प्रदान कर सकता है, विशेषकर जिस तरह से ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी निचले क्रम में रन बना रहे थे। इसलिए हमें लगा कि टीम में एक ऑफ स्पिनर होने से हमें इसमें मदद मिलेगी। ’’

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article