क्रिकेट

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी खुशखबरी, धाकड़ ऑलराउंडर खेलने के लिए तैयार

Mitchell Marsh fitness update: भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वे इस मैच में खेलने के लिए हर तरह से तैयार हैं।

Image

मिचेल मार्श (फोटो- AP)

Mitchell Marsh fitness update: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने अपनी चोट से जुड़ी चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि वह भारत के खिलाफ छह दिसंबर से यहां शुरू हो रहे गुलाबी गेंद के दूसरे दिन-रात्रि टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं।तैंतीस साल के मार्श को शुरुआती टेस्ट में 19.3 ओवर गेंदबाजी करने के बाद असहजता महसूस हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से गंवाया। मार्श ने हालांकि एडीलेड ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस की पुष्टि की।

ऑस्ट्रेलिया ने मार्श की फिटनेस पर संदेह के कारण तस्मानिया के अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया था।मार्श ने आश्वासन दिया है कि वह चुनौती के लिए तैयार हैं।फिटनेस संबंधी किसी भी चिंता के बारे में पूछे जाने पर मार्श ने चैनल नाइन से कहा कि 'शरीर पूरी तरह से ठीक है। मैं खेलने के लिए तैयार हूं।मैं वहां रहूंगा।'

जोश हेजलवुड बाहर

यह खबर ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी राहत की बात है जो सीनियर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति से भी जूझ रहा है। हेजलवुड मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद के टेस्ट से बाहर हो गए हैं।हेजलवुड की अनुपस्थिति में स्कॉट बोलैंड तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस का साथ दे सकते हैं।

लगातार चोट से परेशान चल रहे मार्श

बार-बार उभरने वाली टखने की चोट से जूझ रहे मार्श की पहले सर्जरी हो चुकी है जिसके कारण वह 2022-23 की गर्मियों के सत्र के कुछ हिस्से से बाहर रहे थे। उनका गेंदबाजी कार्यभार सीमित रहा है लेकिन उनकी प्राथमिक भूमिका एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की रही है।पिछले साल एशेज में यादगार शतक के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने के बाद से मार्श ने 11 मैच में 44.61 की औसत से 803 रन बनाए हैं।पर्थ में उन्होंने 67 गेंद में 47 रन बनाए और ट्रेविस हेड (89) के अलावा भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रहे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे