क्रिकेट

Ind vs Aus: अश्विन और जडेजा के सामने ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 11, 2023, 02:51 PM IST

Ind vs Aus: भारत ने 3 दिन में नागपुर टेस्ट जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भारतीय गेंदबाजों के सामने केवल 91 रन पर ढेर हो गई और भारत ने पारी और 132 रन से यह जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही भारत ने 4 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Image

विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन

Photo : Twitter

भारत ने 3 दिन में ही नागपुर टेस्ट पारी और 132 रन से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने लाचार नजर आई और केवल 91 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में सर्वाधिक 25 रन स्टीव स्मिथ के बल्ले से निकले। भारत की तरफ से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 जबकि रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने 4 मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत की पहली पारी 400 पर सिमटी

इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन के जवाब में 400 रन बनाए और कंगारू के खिलाफ 223 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रन की पारी खेली। भारत की इस पारी में नीचले क्रम के बल्लेबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 240 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया की तरफ से आखिरी 3 विकेट ने 160 रन जोड़े।

स्पिन के सामने ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और केवल 7 रन के स्कोर पर अश्निन ने ख्वाजा को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 20 में से 16 विकेट स्पिन गेंदबाजों को दिए।

इस जीत के साथ भी भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। 4 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17-21 फरवरी के बीच दिल्ली में खेला जाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article