क्रिकेट

IND vs AFG 1st ODI Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच, लाइव स्कोर

IND vs AFG 1st ODI Live Score Streaming Online: आज (13 June 2026) को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज का पहला क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मेजबान भारत और मेहमान अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे मैच का लाइव स्कोर और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कब व कहां देख सकते हैं, कैसी हैं दोनों टीमें, सब कुछ यहां जानें।

Image

भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs AFG 1st ODI Live Score Streaming Online In Hindi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर है जहां वह मेजबान भारत के खिलाफ (India vs Afghanistan) आज पहला वनडे मुकाबला खेलने मैदान पर उतरी है। भारत की टीम ने कुछ दिन पहले अपने होम ग्राउंड पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की थी। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने पारी और 300 रनों से जीता था, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। अब इस मुकाबले के बाद भारत पूरी मजबूती से तीन मैचों की वनडे सीरीज में उतर रही है। भारतीय वनडे टीम की कमान प्रिंस शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। जबकि मेहमान अफगानिस्तान वनडे टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा, मैच का समय, भारत में इसका प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं।

कब और किस समय खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच? (IND vs AFG 1st ODI Date And Time)

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे होगा।

भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच कहां खेला जा रहा है? (IND vs AFG 1st ODI Venue)

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारत और मेहमान अफगानिस्तान की भिड़ंत एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में हो रही है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch IND vs AFG ODI Match On TV In India)

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे मैच का भारत में टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स पर मैच देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्कोर के लिए आप हमारी वेबसाइट पर पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़ सकते हैं।

भारत में कब और कहां देख सकते हैं भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग? (Where To Watch IND vs AFG ODI Match Live Streaming In India)

मेजबान भारतीय वनडे टीम और मेहमान अफगानिस्तान वनडे टीम के बीच हो रहे पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप Jiostar ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान टीम का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article