क्रिकेट

U-19 Asia Cup IND vs BAN: अंडर-19 सेमीफाइनल में भारत को मिली करारी हार, अब इन टीमों के बीच होगा फाइनल

India U-19 vs Bangladesh U-19 Asia Cup 2023 Semifinal highlights: अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Image

इंडिया अंडर-19 टीम (फोटो- BCCI)

India U-19 vs Bangladesh U-19 Asia Cup 2023 Semifinal highlights: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का सफर अब समाप्त हो गया है। दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 4 विकेट से करारी मात दे दी है। इसी के साथ बांग्लादेश ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उसका खिताबी मुकाबला अब यूनाइटेड अरब अमीरात के साथ होने वाला है जिसने पाकिस्तान को मात देकर जगह बनाई है।

मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी उदय सहारन कर रहे थे। वहीं बांग्लादेश की कमान महफुर रहमान कर रहे थे। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में केवल 188 रन ही बना पाई। वहीं इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने ये टोटल केवल 42.3 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया। ये हार अंडर-19 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजीमैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। टीम ने 10 ओवर के भीतर ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए। इसके बाद मुशीर खान और मुर्गुन अभिषेक ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी टीम के स्कोर को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए। मुर्गन अभिषेक ने 62 रनों की पारी खेली वहीं मुशीर खान ने भी 42 रन बनाए।

बांग्लादेश की शानदार बल्लेबाजीवहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत में ही 3 विकेट गंवा दिए और एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत मैच जीत लेगी। तभी अरिफुल इस्लाम और अहरार अमीन ने शतकीय साझेदारी की और मैच को भारत के जबड़े से छीन कर ले गए। अरिफुल ने 94 रनों की शानदार पारी खेली और मैच विजेता रहे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article