क्रिकेट

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

India-A vs Australia-A: भारतीय महिला-ए टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को तैयार है। भारतीय महिला-ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के बीच कुल तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस मुकाबले के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

Image

उमा छेत्री को कैप देती हुईं हरमनप्रीम कौर। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India-A vs Australia-A: भारतीय महिला-ए टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इसको लेकर बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिन्नू मणि को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे टीम की कमान संभालेंगी। इसके अलावा श्वेता सेहरावत को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाली विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री, प्रिया पुनिया को भी टीम में शामिल किया है। टीम में शबनम शकील को भी शामिल किया गया है, लेकिन इनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतर सकेंगी।

सीरीज की शुरुआत 7 अगस्त से

भारतीय महिला-ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के बीच मल्टी फॉर्मेट टूर की शुरुआत 7 अगस्त को एलन बॉर्डर फील्ड से होगी। दोनों टीमों के बीच टी20 मैच से सीरीज का आगाज होगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 के अलावा तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

तारीख
टीम फॉर्मेट कार्यक्रम का स्थान7 अगस्त 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 एबीएफ 9 अगस्त 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 एबीएफ11 अगस्त 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20एबीएफ14 अगस्त 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मकाय 16 अगस्त 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडेमकाय 18 अगस्त 2024 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडेमकाय 22 अगस्त 2024 से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट घाना

ऑस्टेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला-ए टीम

मिन्नू मणि (कप्तान), श्वेता सेहरावत (उप कप्तान), प्रिया पुनिया, शुभा सतीश, तेजल हसब्निस, किरण नवगिरे, सजाना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, सायका इशाक, मन्नत कश्यप, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह, सायली सतघरे, शबनम शकील*, एस. यशश्री।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article