क्रिकेट

रमीज राजा ने फिर दी बीसीसीआई की धमकी, अगर टीम इंडिया नहीं आई पाकिस्तान तो...

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 25, 2022, 10:11 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया रमीज राजा ने बीसीसीआई को एक बार फिर धमकी दी है कि अगर टीम इंडिया एशिया कप में भाग लेने पाकिस्तान नहीं आएगी तो उनकी टीम भी विश्व कप में भाग लेने भारत नहीं जाएगी।

Image

रमीज राजा( साभार PCB)

कराची: भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध पिछले एक दशक से नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों की टीमें एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स के अलावा अन्य किसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से नहीं भिड़ रही हैं। लेकिन पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले अगले एशिया कप में भारत की भागीदारी के मसले पर रार छिड़ी है। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से साफ इंकार कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान बार बार अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में भाग नहीं लेने की धमकी देता रहा है।

यही राग एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने छेड़ा है। रमीज राजा का ने एक इंटरव्यू के दौरान बीसीसीआई को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत एशिया कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा तो वो भी हमारे बगैर विश्व कप में खेलने के लिए तैयार रहें। अगर अगले साल विश्व कप में पाकिस्तान भाग नहीं लेगा तो कौन उसे देखेगा?

राजा ने आगे कहा, हमारी राय बिलकुल साफ है, अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आएगी तो हम भी भारत नहीं जाएंगे। वो हमारे बगैर विश्व कप का आयोजन कर सकते हैं। हम इस मामले में आक्रामक रवैया अपनाएंगे।'

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैंने हमेशा कहा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है। ऐसा तभी हो सकता है जब हम अच्छा प्रदर्शन करें। साल 2021 के टी20 विश्व कप में हमने भारतीय टीम को हराया था। हमने भारतीय टीम को टी20 एशिया कप में भी हराया था। एक साल के अंतराल में पाकिस्तान ने बिलियन डॉलर इकोनॉमी वाली टीम को दो बार मात दी है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article