WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से पटखनी देकर इतिहास रच दिया। पहली पारी में 117 रन की बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसारी पारी में 146 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 30 रन के लक्ष्य को बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया। पाकिस्तान की यह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट इतिहास में पहली जीत है। इससे पहले खेले गए 13 टेस्ट मैच में एक भी जीत हासिल कर सकी थी। एक मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर पर मात देकर इतिहास रच दिया।
आठवें पायदान पहुंचा पाकिस्तान
बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान का हाल बेहाल हो गया है। पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है। पाकिस्तान की टीम के खाते में 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 30.56 का हो गया है। वहीं बांग्लादेश की टीम जीत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खाते में 5 टेस्ट में 2 जीत और 3 हार के साथ 24 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 40 का है।
इंग्लैंड की हुई टॉप-5 में एंट्री
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने शनिवार को श्रीलंका को पांच विकेट से मात देकर चौथे पायदान पर पहुंच गया। इंग्लैड ने भारत के खिलाफ साल की शुरुआत 1-4 से हार के बाद लगातार चौथ टेस्ट में जीत दर्ज की। मैनचेस्टर टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 41.07 हो गया है।
चौथे से पांचवें पायदान पर खिसका श्रीलंका
वहीं श्रीलंका की टीम 5 मैच में 2 जीत 3 हार के साथ चौथे से पांचवें पायदान पर खिसक गई है। मैनचेस्टर में हार के बाद उसका जीत प्रतिशत 50 से 40 हो गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें से छठे पायदान पर खिसक गई है।
टीम इंडिया पहले पर काबिज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दो बार की उपविजेता टीम इंडिया 9 मैच में 6 जीत, 2 हार एक ड्रॉ के साथ पहले पायदान पर काबिज है। भारत का जीत प्रतिशत 68.52 है दूसरे पायदान पर 12 मैच में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। उसका जीत प्रतिशत 62.50 है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ तीसरे पायदान पर है। उसका जीत प्रतिशत 50 है।
