India vs Bangladesh, IND vs BAN ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: आज विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पुणे की महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एक तरफ लगातार तीन मैच में जीत हासिल करने वाली मेजबान भारतीय टीम है वहीं दूसरी तरफ तीन मैच में एक जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश की क्रिकेट टीम।
भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और बांग्लादेश छठे पायदान पर है। इस मैच में जीत भारतीय टीम को एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंचा देगी। भारत बांग्लादेश को कतई हलके में नहीं लेगा क्योंकि हाल ही में एशिया कप में उसे बंगाल टाइगर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमें किस कॉम्बिनेशन या प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगी।
शार्दुल को फिर मिलेगा मौका?
भारतीय दल में शायद ही कोई बदलाव इस मुकाबले के लिए किया जाए। मोहम्मद शमी को अभी भी बेंच पर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। शार्दुल ठाकुर को ही इस मैच में भी मौका। पुणे के मैदान पर बाउंड्री छोटी हैं इसी वजह से शार्दुल को अश्विन पर वरीयता मिलेगी। भारतीय टीम में गेंदबाजों को रोटेट करने की बाद पहले ही गेंदबाजी कोच नकार चुके हैं। वो जीत की लय को बरकरार रखने की बात कह चुके हैं।
शाकिब के खेलने पर है संशय
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खेलने पर संशय है। वो खेलते हैं तो टीम के लिए अच्छी बात है। बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में मेहदी हसन मिराज को प्रमोट करके उनसे ओपनिंग करा सकती है। वहीं लिट्टन दास और मुश्फिकुर रहीम को भी ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। देखने की बात यह होगी कि बांग्लादेश कीटीम अपनी बल्लेबाजी की गहराई को कम करके गेंदबाजी को मजबूत करने की कोशिश करेगी। अगर ऐसा होता है तो टीम की जीत की संभावना भी बढ़ेगी।
