क्रिकेट

ICC Test Rankings: आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में वापसी

Virat Kohli ICC Test Rankings: भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। उनकी एक बार फिर से टॉप 10 में वापसी हो गई है।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

ICC Test Rankings 2023: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच में चेज मास्टर विराट कोहली के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल दिग्गज बल्लेबाज की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दोबारा एंट्री हो गई है। आईसीसी द्वारा हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी की गई है जिसमें कई बड़े अपडेट देखने को मिले हैं।

आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि -'भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग के शीर्ष 10 में लौट आए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने दो मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बड़ी छलांग लगाई है।'

2022 के बाद हुई वापसी

विराट कोहली 2022 के मध्य में शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। लेकिन पहले टेस्ट में 38 और 76 के स्कोर के साथ चार स्थान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अभी भी शीर्ष क्रम के न्यूजीलैंड के केन विलियमसन मौजूद हैं। जो रूट 859 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि स्टीव स्मिथ 820 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा को हुआ नुकसान

इस बीच, भारत के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में चार स्थान गिरकर 14वें स्थान पर आ गए। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी डीन एल्गर का सेंचुरियन में पहले टेस्ट में अपने प्रयासों के बाद शीर्ष 20 बल्लेबाज के रूप में रिटायर होना तय है, जो अपने आखिरी टेस्ट से पहले 19 स्थान की छलांग लगाकर 17वें (680) पर पहुंच गए हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article