क्रिकेट

ICC T20I Ranking: पाकिस्तान के खिलाफ धमाल के बाद विराट की हुई टॉप-10 में वापसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:28 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर भारतीय टीम को 4 विकेट के अंतर से यादगार जीत दिलाने वाले विराट कोहली को आईसीसी के टी20आई रैकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वो एक बार फिर टॉप-10 में वापसी करने में सफल रहे हैं।

Image

विराट कोहली( Image Credit: AP)

दुबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली लंबे अंतराल के बाद आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी करने में सफल हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 53 गेंद में 82 रन की नाबाद यादगार और ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का विराट को बड़ा फायदा हुआ है और वो 6 स्थान की छलांग के साथ नौवें पायदान पर पहुंचने में सफल हुए हैं।

कॉनवे ने किया दूसरे स्थान पर कब्जा, तीसरे पर खिसके सूर्यकुमार

मोहम्मद रिजवान 849 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92* रन की नाबाद धमाकेदार पारी खेलने वाले कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चौथे पायदान पर काबिज हैं। पांचवें स्थान पर द. अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम हैं। सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ 10 गेंद में 15 रन बना सके थे। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में कप्तान रोहित शर्मा 16वें और केएल राहुल 18वें पायदान पर काबिज हैं। वहीं ईशान किशन 31वें स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 गेंद में 42 रन की आतिशी बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन को भी रैकिंग में 17 स्थान का फायदा हुआ है। वो बल्लेबाजों की रैकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों में फिर टॉप पर पहुंचे राशिद खान

वहीं गेंदबाजों में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान जोश हेजलवुड को पीछे छोड़कर एक बार फिर दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज बन गए हैं। राशिद को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का फायदा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ राशिद ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। हैरी ब्रूक उनका शिकार बने थे। श्रीलंका के स्टार स्पिनर वनिंदु हसरंगा को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वो छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाने वाले सैम कुरेन को 8 स्थान के फायदे के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 में एकलौते भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं वो दसवें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर्स में तीसरे स्थान पर पहुंचा हार्दिक पांड्या

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। वो छठें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article