क्रिकेट

T20 World Cup 2024: 4 ग्रुप में बंटेगी 20 टीमें, जानें कैसा रहेगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट

ICC T20 World Cup 2024 Format: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमें भाग लेने वाली है। इन सभी का ऐलान किया जा चुका है। आईसीसी ने हाल ही में टूर्नामेंट का नया फॉर्मेंट जारी कर दिया है।

Image

टी 20 वर्ल्ड कप 2024 (फोटो- ICC)

T20 World Cup 20224 Format: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमों का चयन किया जा चुका है। इस बार वर्ल्ड कप काफी बड़े स्तर पर होने वाला है। विश्व कप में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। इसमें पहुंचने वाली युगांडा 20वीं टीम बन गई है। वे पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीमें पक्की होते ही आईसीसी ने ये बता दिया है कि इसका आयोजन कैसे किया जाएगा और टीमें फाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें भाग लेने वाली है। इसमें हर महाद्वीप से टीमें शामिल हैं। 20 टीमें में से 10 टीमें का चयन तो सीधे आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से कर लिया गया था। वहीं बाकि 10 टीमें अगल-अलग रिजन में खेले गए क्वालिफायर्स के माध्यम से किया गया है।

कैसा रहेगा टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेंट काफी शानदार है। इसमें 20 टीमों को पहले 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाएगा। इन सभी ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर 8 राउंड में सारी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा जाएगा। इसमें से हर ग्रुप के टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल का मैच नॉकआउट होगा। इसमें जीतने वाली दोनों टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई कर देंगी। फाइनल में दो टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी जिससे टी20 वर्ल्ड कप के विजेता का चयन किया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें

वेस्ट इंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया, युगांडा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article