क्रिकेट

ICC Mens T20I Cricketer of the Year: अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने चुना साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी

अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।

Image

अर्शदीप सिंह

Photo : AP

दुबई: भारत के बांए हाथ के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने साल 2024 के का टी20 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी चुना है। अर्शदीप सिंह ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी पहचान पॉवरप्ले और डेथ दोनों ओवरों में एक बेहतरीन गेंदबाज के रूप में मजबूत की थी। अर्शदीप सिंह ने साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी बनने की रेस में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, जिंबाब्वे के सिकंदर रज़ा और पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ा।

साल 2024 में अर्शदीप ने चटकाए 36 विकेट

25 वर्षीय अर्शदीप सिंह ने साल 2024 में खेले 18 टी20 मैच में 36 विकेट अपने नाम किए। उनकी भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका रही। अर्शदीप से ज्यादा विकेट पिछले साल टी20 में चार गेंदबाजो सउदी अरब के उस्मान नजीब(38), श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा(38), यूएई के जुनैद सिद्दिकी(40) और हांगकांग के एहसान खान(46)ने लिए। इसके लिए इन सभी ने अर्शदीप से ज्यादा मैच खेले थे।

टीम इंडिया की विश्व कप जीत में निभाई अहम भूमिका

अर्शदीप ने 18 मैच में 36 विकेट 15.31 के शानदार औसत और 7.49 की इकोनॉमी के साथ लिए। उन्होंने ये विकेट 10.80 के स्ट्राइक रेट से लिए यानी हर 11वें गेंद पर उन्हें टीम इंडिया को सफलता दिलाई। अमेरिका के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट उनका साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भी 176 रन स्कोर का बचाव करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थीं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article