क्रिकेट

नहीं काम आया माफी मांगना, ICC ने अर्शदीप के जीत के जश्न को किया किरकिरा, लगाया जुर्माना

आईसीसी ने टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाया है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान लेवल-1 का दोषी पाया गया है। मैच के दौरान जब यह इंसीडेंट हुआ था, तब से ऐसा अंदेशा था कि उन पर कुछ न कुछ जुर्माना जरूर लगेगा।

Image

अर्शदीप सिंह (साभार-x)

आईसीसी ने अर्शदीप सिंह के जश्न को थोड़ा किरकिरा कर दिया। मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल से झड़प अब उन्हें महंगी पड़ी है, क्योंकि आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। आईसीसी ने अर्शदीप सिंह को लेवल-1 का दोषी पाया है। अर्शदीप सिंह ने आईसीसी के आर्टिकल 2.9 को उल्लंघन किया है, जिसके तहत किसी खिलाड़ी की तरफ जानबूझ कर खतरनाक तरीके से गेंद फेंकना शामिल है। अर्शदीप को 15 प्रतिशन मैच फीस के अलावा एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।

11वें ओवर में हुई थी घटना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान डेरिल मिचेल ने एक स्टेट ड्राइव खेली जिसे रोकने के बाद उन्होंने मिचेल के तरफ जोर से थ्रो किया। मिचेल इससे काफी नाराज हुए और उन्होंने इसकी शिकायक अंपायर से की। बाद में सूर्यकुमार यादव ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस पूरे घटना के दौरान अर्शदीप सिंह ने एकबार भी अपनी गलती नहीं मानी।

हालांकि, मैच के बाद उन्होंने डेरिल मिचेल से मिलकर इसके लिए माफी मांगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जश्न में डूबी थी तब हर्षा भोगले ने उन्हें बातचीत के लिए आवाज लगाई। अर्शदीप सिंह भागकर आए और उस वक्त उन्होंने खुद बताया कि वह डेरिल मिचेल से माफी मांगने गए थे, बाद में मिचेल और अर्शदीप का वीडियो भी सामने आया था।

जिस लेवल-1 का दोषी अर्शदीप पाए गए हैं, उसके तहत सबसे कम सजा खिलाड़ियों को समझाना होता है, जबकि सबसे ज्यादा सजा के तौर पर खिलाड़ी के मैच फीस का 50 प्रतिशत तक काटा जा सकता है। इसके अलावा उन्हे एक या दो डिमेरिट प्वाइंट भी झेलना होता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। 8 मैच में उन्होंने 8.47 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article