क्रिकेट

T20 World Cup 2022: आईसीसी का फैसला, 4 खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:35 PM IST

ICC T20 World Cup 2022, squad changes, ICC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी ने विश्व कप में हिस्सा ले रही टीमों को बड़ी राहत दी है। टीमें चार खिलाड़ी बदल सकती हैं। यानी मुख्य घोषित टीमों में से अब देश चार बदलाव कर सकते हैं अगर वो करना चाहें। ये फैसला कुछ टीमों के लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के बाद आया है।

Image

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए किए बदलाव

Photo : Twitter

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया मे चल रहे टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबलों से ही कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें आने लगी हैं। अभी मुख्य राउंड शुरू भी नहीं हुआ है और एक के बाद एक तमाम खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी देशों को कुछ राहत देेने का फैसला किया है। अब टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों को बदल सकती हैं।

टी20 विश्व कप 2022 टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने कुल चार खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी है। टीम में किसी भी खिलाड़ी को बदलने के लिये टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी चाहिए होती है, उसके बाद ही आधिकारिक रूप से खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

पेसर कासुन रजिता को टी20 विश्व कप के लिये श्रीलंकाई टीम में चोटिल दुशमंता चामिरा की जगह शामिल किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तीन अन्य खिलाड़ियों को भी बदलने की मंजूरी दी। रजिता तेज गेंदबाज चामिरा की जगह लेंगे जो बायें पैर की पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गये।

रजिता इस समय श्रीलंका में हैं और जितना जल्दी हो सके आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होंगे। श्रीलंका के धनुष्का गुणतिलक को बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है जिससे उनकी जगह टीम के रिजर्व खिलाड़ी एशेन बंडारा लेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) टीम में रिजर्व फहद नवाज चोटिल जवार फरीद की जगह लेंगे। जवार के बायें पैर में फ्रेक्चर हो गया है। इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को रीस टोप्ले की जगह शामिल किया गया है जिनका बायां टखना चोटिल हो गया है। टोप्ले आस्ट्रेलिया में ही हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!