क्रिकेट

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर क्यों खुश है पाकिस्तान, कारण कर देगा हैरान

T20 World Cup 2026: 21 फरवरी को पाकिस्तान अपना पहला सुपर-8 मुकाबला खेलेगा। इस मुकाबले से पहले कुछ संयोग सामने आए हैं, जिसने वहां के फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। उन्हें चैंपियन बनने की सुगंध लगने लगी है। चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा यह पूरा माजरा क्या है?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-X ICC)

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। इस बात से सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तानी फैंस को हो रही है। हालांकि, शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी लीग मुकाबला ओमान से खेलना है। इस मुकाबले को जीतने के बाद भी टीम 4 प्वाइंट तक ही पहुंच पाएगी। ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का श्रेय जिम्बाब्वे को जाता है, जिसने उसे लीग स्टेज में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब सवाल उठता है कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर जाने से पाकिस्तानी फैंस खुश क्यों है। क्या यह कोई संकेत है, तो जवाब है हां।

अक्सर दूसरों के भरोसे रहने वाली आवाम अब ऑस्ट्रेलिया के बाहर जाने के बाद इससे जुड़े टोटके को लेकर खुश हैं। दरअसल उन्हें इसमें टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने की सुगंध आ रही है। इसके पीछे उनके पास कुछ आंकड़े हैं, जिससे वह अपनी इस मुंगेरी लाल के सपनों को सच होता देख रहे हैं।

क्या है संयोग जिससे खुश हैं पाकिस्तानी

दरअसल जब-जब ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी आईसीसी इवेंट में इस तरह से लीग स्टेज से बाहर हुई है, तब-तब पाकिस्तान ने वह आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे एक नहीं बल्कि कई उदाहरण हैं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से इस बार भी उन्हें कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद नजर आ रही है।

कब-कब पाकिस्तान को हुआ फायदा

पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 1992 वनडे वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। उसी साल पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी। दूसरा मौका टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे एडिशन में सामने आया जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई और पाकिस्तान ने यूनुस खान के नेतृत्व में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। तीसरा मौका 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आया जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई और पाकिस्तान ने सरफराज खान के नेतृत्व में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी उठाई।

क्या हिस्ट्री होगी रिपीट

अब सवाल है कि क्या पाकिस्तान फिर से ऐसा कुछ करने जा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुकी है। लेकिन इस बार यह आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि सुपर-8 में पाकिस्तान के सामने जिन 3 टीमों को खेलना है, सभी एक से बढ़कर एक हैं। पाकिस्तान को पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से, दूसरा मुकाबला, 24 फरवरी को इंग्लैंड से और तीसरा और आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। लीग स्टेज में पाकिस्तान ने जिस तरह की क्रिकेट खेली है, उसे देखते हुए यह आसान बिल्कुल नहीं होगा। लीग स्टेज में पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार मिली थी, जबकि नीदरलैंड से वह हारते-हारते बची थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article