ब्रिस्बेन: इंग्लैंड (England Cricket team) ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में ग्रुप-1 की टेबल टॉपर न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket team) को 20 रन से मात दी और सेमीफाइनल की रेस को रोमांचक बना दिया है। केन विलियमसन (Kane Williamson) के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में पहली शिकस्त मिली, जिसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा है। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में सभी टीमों का एक मैच बचा हुआ है। इस ग्रुप की शीर्ष दो टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।
ग्रुप-1 में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका है। श्रीलंका के चार अंक हैं जबकि अन्य टीमों के पांच-पांच अंक हैं। चलिए जानते हैं कि चारों टीमें किस तरह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं।
