क्रिकेट

ट्रिस्टन स्टब्स को हिंदी सिखाते नजर आए दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बदानी, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हेमांग बदानी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

Image

हेमांग बदानी और ट्रिस्टन स्टब्स (साभार-x)

दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पहले मुकाबले में इस टीम के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी जो पिछले सीजन नंबर 7 पर रही थी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी स्टब्स को हिंदी सिखाते नजर आ रहे हैं, जो उनके लिए भारी पड़ रहा है।

स्टब्स को हिंदी सिखाते हेमांग बदानी

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स प्लेफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हेमांग बदानी स्टब्स से हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं। बदानी उनसे पूछते हैं कि तुम ठीक हो जो स्टब्स को समझ में नहीं आ रहा है। तुमको नहीं पता, हिंदी नहीं आता? इस पर स्टब्स कहते हैं थोड़ा-थोड़ा। इसके बाद बदाना उन्हें बताते हैं कि तुम ठीक हो मतलब आर यू ऑलराइट? बदानी कहते हैं कि अगर आपसे कोई पूछे की तुम ठीक हो तो आप कहें ठीक हूं।

स्टब्स हैं दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत कड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो यह साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज इस टीम की मजबूत कड़ी हैं। टीम ने इन्हें 10 करोड़ रुपेय में रिटेन किया था। मिडिल ऑर्डर में पिछले दो सीजन से इस बल्लेबाज ने कमाल का काम किया है। एक बार फिर अगर दिल्ली कैपिटल्स को पहली आईपीएल ट्रॉफी उठानी है तो उसे अपना बेस्ट देना होगा। स्टब्स ने 2024 में 54 की औसत से 378 और 2025 में 50 की औसत से 300 रन बनाए थे। आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 32 मैच में 41.47 की औसत और 163.19 की स्ट्राइक रेट से 705 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 71 रन है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article