क्रिकेट

Harshit Rana Fined: केकेआर के मैच विनर पर लगा भारी जुर्माना, जानें क्या है वजह

Harshit Rana Fined: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेेले गए मैच में केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा मैच विनर साबित हुए। उन्होंने अंतिम ओवर में मैच पलट दिया हालांकि एक गलती उन्हें जमकर भारी पड़ गई।

Image

हर्षित राणा (फोटो- BCCI/IPL/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों से हराया
  • तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे मैच विनर
  • आक्रामक सेलिब्रेशन के लिए लगा जुर्माना

Harshit Rana Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दो अपराध किए। उन पर दो संबंधित अपराधों के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। राणा ने दो अपराध स्वीकार कर लिये और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

ये हरकत पड़ गई भारी

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने खेल के छठे ओवर में मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उनके चेहरे पर फ्लाइंग किस उड़ाते हुए आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। सीनियर बल्लेबाज को 32 रन बनाने के बाद वापस जाना पड़ा।राणा की हरकतों की काफी आलोचना हुई और यहां तक कि सुनील गावस्कर ने भी कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है।

हर्षित राणा ने टीम को जिताया मैच

मैच के बारे में बात करते हुए, केकेआर ने आंद्रे रसेल की पारी के दम पर बोर्ड पर 208 रन बनाए। फिल साल्ट ने भी शीर्ष पर 54 रन जोड़े और इसलिए, केकेआर 200 रन का आंकड़ा पार कर सका। हालांकि, हेनरिक क्लासेन (29 में से 63 रन) के जबरदस्त प्रयासों के बावजूद हैदराबाद चार रन कम रह गया। छक्कों की बारिश के कारण स्टार्क का 19वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन हर्षित राणा ने धैर्य बनाए रखते हुए शानदार अंतिम ओवर फेंका और अपनी टीम को मैच जिता दिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article