Harshit Rana T20I Debut: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ बीच मुकाबले में टी20आई डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें ऑलराउंडर शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा क 11वें ओवर के बाद टीम में शामिल किया गया। इसके साथ ही हर्षित राणा अंतरराष्ट्रीय टी20 में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट डेब्यू करने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बन गए। हर्षित भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले 119वें खिलाड़ी बने।
पहले ही ओवर में राणा ने किया लिविंग्स्टोन का शिकार
हर्षित राणा के शिवम दुबे के बदले मैदान पर उतरते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके हाथों में गेंद थमा दी। राणा ने कप्तान को निराश नहीं किया और दूसरी ही गेंद पर पिच पर पैर जमा चुके लियाम लिविंग्स्टोन को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। लिविंग्स्टोन 9(13) रन बना सके। लिविग्स्टोन के आउट होते ही इंग्लैंड की टीम बैकफुट में जाती दिखी।
राणा को शामिल करने पर छिड़ी बहस
हर्षित राणा को शिवम दुबे के बदले टीम में शामिल किए जाने पर बहस छिड़ गई। कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट की बात कहता है। ऐसे में ऑलराउंडर शिवम दुबे तेज गेंदबाजी करते हैं और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को उनके बदले मौका देना सवालों के घेरे में आ गया। आकाश चोपड़ा ने कहा कि रमनदीप सिंह शिवम दुबे के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट होते। ऐसे में हर्षित राणा को मौका देना सवालों के घेरे में आ गया।
डेब्यू मैच में राणा ने चटकाए 3 विकेट
हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने लियाम लिविंग्स्टोन, जैकब बैथल और जैमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया और टीम इंडिया की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त में अहम भूमिका अदा की। टीम इंडिया ने 15 रन के अंतर से चौथा टी20 अपने नाम किया।
20वें ओवर में शिवम दुबे के हेलमेंट पर लगी थी गेंद
शिवम दुबे के हेलमेट पर भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद लगी थी। इसके बाद एक गेंद बची थी और शिवम ने फीजियो को मैदान पर आने से रोक दिया और आखिरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वो फील्डिंग करने नहीं आए और 12वें ओवर में उनके बदले हर्षित राणा को खिलाए जाने की पुष्टि हुई।
