क्रिकेट

WPL 2023: फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर ने डब्ल्यूपीएल में छोटी बाउंड्री पर कही यह बड़ी बात

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2023, 07:30 PM IST

Harmanpreet Kaur short boundary in WPL : विमेंस प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छोटी बाउंड्री को लेकर बड़ी बात कही।

Image

मेग लैनिंग और हरमनप्रीत कौर। (फोटो - मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Harmanpreet Kaur short boundary in WPL : भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में छोटी बाउंड्री के मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस तरह की सीमाओं पर फैसला करना प्रशासकों का काम है खिलाड़ियों का नहीं।

इस महीने के शुरू में शुरू हुए शुरूआती डब्ल्यूपीएल में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के निर्देश पर बाउंड्री सीमा को पिछले महीने के टी20 विश्व कप से पांच मीटर कम और अधिकतम 60 मीटर तक रखा गया।

यह फैसला बड़ा स्कोर बनाने में मदद के लिए किया गया ताकि स्टेडियम और टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों का मनोरंजन हो जिन्हें ज्यादा से ज्यादा चौके और छक्के देखने को मिलें।

टूर्नामेंट के दोनों स्टेडियम नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम में बाउंड्री की सीमा 42-44 मीटर कर दी गई।

रविवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान से जब इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम लोगों ने थोड़े ही रस्सी लगायी है। जिन्होंने रस्सी लगायी है, आप उनको ही पूछो। ’ उन्होंने कहा, ‘यह हमारे हाथ में नहीं है। यह अधिकारियों के हाथ में है। आप उनसे बात कर सकते हो। ’

आज दिल्ली से सामना होगा मुंबई का

विमेंस प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। लीग के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। लीग में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन रहा है। लीग में कुल 8 मैचों में से छह मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ दो मुकाबले में हार का सामना करना पहला है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का कुछ ऐसा ही प्रदर्शन है। टीम ने कुल 8 में से 6 में जीत दर्ज की है और दो में हार का सामना करना पड़ा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article