क्रिकेट

गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा, एशिया कप फाइनल हारने के बाद बोलीं हरमनप्रीत

IND vs SL Highlights: श्रीलंका ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पहली बार एशिया कप जीत लिया। 5 बार रनर-अप रहने वाली श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से पटखनी देकर अपना पहला एशिया कप खिताब जीता।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-ACC)

IND vs SL Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने एशिया कप के टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई। फाइनल मुकाबले में उसे श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 166 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था जिसे उसने कप्तान चमारी अट्टापट्टू के 61 और हर्षिता समाराविक्रमा के नाबाद 69 रन की पारी के दम पर 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह एशिया कप के फाइनल में भारत की दूसरी हार है। 5 बार रनर-अप रह चुकी श्रीलंका के लिए यह पहला खिताब है। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय थी।

हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश नजर आईं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम इस दिन को आसानी से नहीं भूलेगी और टी20 विश्व कप से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। महिला टी20 विश्व कप अक्टूबर में बांग्लादेश में खेला जायेगा।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,‘‘ हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा। हम कड़ी मेहनत करेंगे और इस दिन को याद रखेंगे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने भी अब तक अच्छा खेला लेकिन आज काफी गलतियां की जिसका खामियाजा भुगता।’’ श्रीलंका की कप्तान चामारी अटापट्टू ने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि हम पिछले 12 महीने से इतना अच्छा खेल रहे हैं और यहां खिताब जीता । श्रीलंका के लोगों को धन्यवाद जो इतनी बड़ी तादाद में मैच देखने आये।’’ श्रीलंका को पहली बार एशियन चैंपियन बनाने वाली कप्तान चमारी इस मौके पर भावुक नजर आईं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article