क्रिकेट

Player of the month: हरमनप्रीत कौर और मोहम्मद रिजवान बने सितंबर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 04:13 PM IST

ICC Player of the month award, Harmanpreet Kaur and Mohammad Rizwan: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (सितंबर) के लिए भारत की महिला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर और वहीं दूसरी तरफ पुरुषों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सितंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।

Image

हरमनप्रीत कौर

Photo : Twitter

ICC Player of the month award: सितंबर महीने के लिए आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। इसमें महिला खिलाड़ियों में भारत की हरमनप्रीत कौर को सितंबर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है जबकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सितंबर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है।

हरमनप्रीत कौर को इंग्लैंड में वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में अपनी साथी और उपकप्तान स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना को पीछे छोड़ा। हरमनप्रीत ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा,‘‘ पुरस्कार के लिए नामित होना ही बड़ी बात है और इसे जीतना शानदार अहसास है। स्मृति और निगार के साथ नामित होने के बाद विजेता बनकर अच्छा लग रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में मुझे हमेशा गर्व होता है तथा इंग्लैंड में ऐतिहासिक वनडे श्रृंखला जीतना मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहेगी।’’ हरमनप्रीत के लिए सितंबर का महीना यादगार रहा। भारत ने उनकी अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने इस तरह से 1999 के बाद इंग्लैंड में वनडे में पहली श्रृंखला जीती।

उन्होंने तीन मैचों में 221 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 74 रन की पारी खेली जबकि इसके बाद दूसरे वनडे में 111 गेंदों पर 143 रन बनाए।

पुरुष वर्ग में रिजवान ने भारत के बाएं हाथ के इस स्पिनर अक्षर पटेल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को पुरस्कार की दौड़ में पीछे छोड़ा। रिजवान ने भी सितंबर में शानदार फॉर्म दिखाई थी।

रिजवान ने कहा,‘‘ इस तरह की उपलब्धियों से आपका हौसला बढ़ता है। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और ऑस्ट्रेलिया में भी यही लय बरकरार रखना चाहता हूं। मैं यह पुरस्कार पाकिस्तान के उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जो बाढ़ और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article