Hardik Pandya vs Rohit Sharma: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच भिड़ंत के साथ 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। लेकिन हर किसी की नजर 24 मार्च को मुंबई इंडियन्स (MI) और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाली भिड़ंत पर है। ये मुकाबला दोनों टीमों और प्रशसकों दोनों के लिए अहम इसलिए है क्योंकि पिछले दो सीजन गुजरात का झंडा बुलंद करने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियन्स की कमान संभाल रहे होंगे और पांच बार मुंबई इंडियन्स को खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उनकी कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
रोहित की जगह हार्दिक बने मुंबई के कप्तान
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियन्स का कप्तान बनाना रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैन्स को नागवार गुजरा है। हार्दिक पांड्या गुजरात की टीम में शामिल होने से पहले रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स के लिए 2015 में डेब्यू 7 सीजन खेल चुके हैं। ऐसे में रोहित की जगह मुंबई की कप्तानी करना हार्दिक पांड्या के लिए कांटों भरी राह पर चलना होगा। क्योंकि हर कदम पर हार्दिक की कप्तानी की तुलना रोहित शर्मा से होगी। ऐसे में आईए जानते हैं कि रोहित और हार्दिक का कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या कप्तानी रिकॉर्ड
रोहित-हार्दिक का कप्तानी रिकॉर्ड
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2013 से 2023 तक आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी 158 मैच में की। रोहित को आईपीएल में 87 मैच जीते और 67 में हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच बराबरी पर समाप्त हुए। रोहित की कप्तानी में मुंबई का जीत प्रतिशत 55.06 रहा। वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटन्स की दो सीजन कमान संभाली और दोनों ही बार टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने 31 मैच खेले जिसमें से 22 में उसे जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात का जीत प्रतिशत 70.97 का रहा।

रोहित शर्मा
दोनों का बतौर कप्तान खूब चला है बल्ला
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या दोनों का बतौर कप्तान बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। रोहित शर्मा ने 158 मैच में मुंबई की कप्तानी करते हुए 158 मैच में 30.25 के औसत से 3986 रन 129.37 के स्ट्राइक रेट से बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का बल्ला भी बतौर कप्तान खूब चला। गुजरात की कप्तानी करते हुए हार्दिक ने 31 मैच में 37.86 के औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

हार्दिक पांड्या
दोनों ने पहले सीजन में जीता खिताब
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दोनों ने खिताबी जीत के साथ आईपीएल (IPL) में अपने कप्तानी करियर की शुरुआत की। साल 2013 में सीजन के बीच रोहित को रिकी पॉन्टिंग की जगह टीम का कप्तान बनाया गया था और वो टीम को पहले प्रयास में ही चैंपियन बनाने में सफल रहे। इसके बाद साल 2014 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने में सफल रहे जिसमें चेन्नई के खिलाफ हार मिली थी। वहीं हार्दिक पांड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटन्स को खिताबी जीत दिलाकर इतिहास रच दिया। हार्दिक गुजरात लगातार दूसरा खिताब जिताने से चूक गए। ऐसे में जर्सी और टीम बदलते ही हार्दिक की कप्तानी का रंग और मिजाज बदलेगा ये देखने वाली बात होगी।
