क्रिकेट

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पंड्या, जानिए क्या है वजह

IND vs SL, Hardik Pandya To Miss ODI Series: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा। लेकिन इस बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पंड्या वनडे सीरीज खेलते हए नजर नहीं आएंगे।

Image

हार्दिक पंड्या। (फोटो- Hardik Pandya Twitter)

Photo : Twitter

IND vs SL, Hardik Pandya To Miss ODI Series: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे पर जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास होने वाला है। इस सीरीज में टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया पहली बार किसी दौरे पर जाएगी। सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पंड्या 2 अगस्त से 7 अगस्त तक होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हार्दिक निजी कारणों के चलते वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने के बाद से हार्दिक ने भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है और ऐसा लग रहा है कि वह इस सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

आज घोषित हो सकती है टीम

श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर बीसीसीआई के चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति से मुलाकात करेंगे और फिर आज (16 जुलाई) टीम की घोषणा करेंगे। इस दौरान खबर सामने आ रही है कि टी20 और वनडे के लिए अलग-अलग कप्तान होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंड प्रदर्शन था हार्दिक का

अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा था। उन्होंने ने 8 मुकाबले में 144 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी चटकाए। वहीं, उनके वनडे करियर पर नजर डालें तो 86 वनडे मैचों में 110.35 की स्ट्राइक रेट से 1769 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, गेंदबाजी में देखें तो हार्दिक ने 84 विकेट चटकाए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article