क्रिकेट

MI vs RR: हार्दिक के लिए खास है आज का मैच, खास क्लब में शामिल होंगे पांड्या

MI vs RR: मुंबई इंडियंस के कप्तान के लिए आज का मैच बेहद खास होने वाला है। आज मुंबई के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम है। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में है।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान और मुंबई का मुकाबला
  • हार्दिक के लिए खास है आज का मैच
  • सवाई मानसिंह में है आज का मैच

MI vs RR: आईपीएल का 38वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान के लिए यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है। दरअसल हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई से खेलते हुए यह 100वां आईपीएल मैच होगा और वह इस खास लम्हें को अच्छे प्रदर्शन के साथ यादगार बनाना चाहेंगे।

IPL 2024 में मुंबई के कप्तान बने हार्दिक

गुजरात टाइटंस के साथ शानदार दो साल गुजारने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौटे हैं। इस बार उन्हें रोहित शर्मा के स्थान पर टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन बतौर कप्तान हार्दिक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले गए 7 मैच में मुंबई को 3 जीत मिली है जबकि उसे 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले पांड्या ने 2015-21 तक एमआई का प्रतिनिधित्व किया और 2015, 2017, 2019 और 2020 तक उनकी चैंपियनशिप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिर, वह 2022-23 तक गुजरात टाइटंस में थे जहां उन्होंने पहले सीजन साल 2022 में बतौर कप्तान गुजरात को ट्रॉफी दिलाई।

लेकिन मुंबई का कप्तान बनने के बाद हार्दिक का सफर आसान नहीं रहा है। एक तो टीम अच्छा नहीं कर पा रही है दूसरा फैंस भी हार्दिक को कप्तान के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर (Hardik Pandya IPL Career)

हार्दिक ने अब तक मुंबई के लिए 99 मैचों में, 26.95 की औसत और 153.27 की स्ट्राइक रेट से 1,617 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतकों भी लगाए हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन नाबाद रहा है। उन्होंने 46 विकेट भी लिए हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग फीगर 20 रन देकर 3 विकेट रहा है। इसके अलावा हार्दिक ने नई टीम गुजरात के लिए 31 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.86 की औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं।

End of Article