क्रिकेट

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हार्दिक ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 2, 2023, 05:50 AM IST

West Indies vs India: भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। अब टीम इंडिया की नजर टी20 सीरीज पर होगी। वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत के बाद हार्दिक पंंड्या ने इस दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की।

Image

हार्दिक पंड्या।

Photo : AP

West Indies vs India: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से मात दी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब भारतीय टीम की नजर टी20 सीरीज होगी। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 35.3 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंडया ने विराट कोहली की सराहना की।

हार्दिक ने कहा विराट को सलाह आई काम

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने टीम के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। वनडे सीरीज के शुरुआत दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चल रहा था। इसको लेकर हार्दिक ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले इसको लेकर कोहली से बातचीत हुई थी। उन्होंने मुझे 7-8 साल से खेलता देखा है। उनकी सलाह थी कि मैं क्रीज पर थोड़ा समय बिताऊं। मैं उनके इस सलाह का अभारी हूं। आगे उन्होंने मैच के स्कोर को लेकर कहा कि अगर आप 350 रन बना देते हैा तो आप जानते हैं कि किस्मत आपके साथ रही तो आप मैच जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि पावरप्ले में ही हमने मैच जीत लिया था।

चार खिलाड़ियों का जमकर चला बल्ला

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या सहित चार खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। इसी तरह हार्दिक पंड्या ने नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा इशान किशन का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। इसके अलावा संजू सैमसन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 124.39 की स्ट्राइक रेट से 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article