क्रिकेट

Hardik Pandya- Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच के बीच हुआ तलाक, खत्म हुआ चार साल पुराना रिश्ता

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टानकोविच के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है।

Image

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक और नताशा के बीच हुआ तलाक
  • आपसी सहमति से हुआ अगल होने का फैसला
  • साल 2020 में हुई थी दोनों की शादी

बड़ौदा: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टानकोविच के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में आ रही थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान गुरुवार को हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया में कर दिया।

हार्दिक पांड्या ने इन्स्टाग्राम पोस्ट करते हुए कहा, चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया है। हमने एक साथ रहते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया लेकिन हमारा मानना है कि ये निर्णय दोनों के हित में है। ये हमारे लिए मुश्किल निर्णय था क्योंकि हमने साथ मिलकर खुशी, आपसी सम्मान और साथ का जीवन का आनंद लिया और एक परिवार के रूप में आगे बढ़े।'

हार्दिक ने आगे कहा, हमें इस दौरान अगस्त्य के रूप में आशीर्वाद मिला, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा। अभिभावक के रूप में हम दोनों यह सुनिश्चित करेंगे कि उसकी खुशी के लिए जो जरूरी हो वो दे सकें। हम पूरी ईमानदारी से इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में पारिवारिक गोपनीयता बनाए रखने और समर्थन का अनुरोध करते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article