क्रिकेट

18 साल बाद फिर से वायरल हुआ भज्जी और श्रीसंथ का थप्पड़ कांड वाला वीडियो

हरभजन सिंह और एस श्रीसंथ का थप्पड़ कांड शायद ही कोई भूल पाए होंगे। 18 साल बाद फिर एक बार उनके थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे विवादास्पद घटना के तौर पर की जाती है।

Image

हरभजन सिंह और एस श्रीसंथ (साभार-BCCI IPL)

भारतीय दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह को आजतक इस बात का मलाल है कि उन्होंने साल 2008 में आईपीएल मैच के दौरान अपने साथी खिलाड़ी को थप्पड़ जड़ दिया था। वह एक नहीं, कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि अगर उन्हें अपने भूतकाल में कुछ बदलना हो तो वह इस घटना को बदलना चाहेंगे। लेकिन यह घटना उनका पीछा ही नहीं छोड़ रही है। 18 साल बाद इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरभजन साथी खिलाड़ी एस श्रीसंथ को थप्पड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई और पंजाब के बीच हुआ था हादसा

आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक मुकाबले में हरभजन ने गुस्से में श्रीसंथ को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, इसका खामियाजा उन्हें 11 मैच के बैन के साथ भुगतना पड़ा। हाल ही में अश्विन के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह अपने करियर से इस दाग को हटाना चाहेंगे।

18 साल बाद वायरल हुआ वीडियो

18 साल के बाद अब पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने इस वीडियो को रिलीज किया है। उन्होंने इसे एक माइकल क्लार्क के Beyond23 Cricket Podcast पर रिलीज किया है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थप्पड़ खाने के बाद श्रीसंथ रोते हुए नजर आ रहे हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article