क्रिकेट

'कोई नालायक व्यक्ति ही..' विवादित बयान को लेकर कामरान अकमल पर फिर भड़के हरभजन सिंह, देखें VIDEO

Harbhajan Singh vs Kamran Akmal: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल की सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी की निंदा की और इसे "बेतुका" और "बचकाना" बताया।

Image

हरभजन कामरान अकमल (फोटो- ANI/X)

Harbhajan Singh vs Kamran Akmal: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान एक चैनल पर सिखों को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल की जमकर आलोचना की जा रही है। इसे लेकर हरभजन सिंह लगातार कामरान का विरोध कर रहे हैं। कामरान ने विवादित बयान पर माफी भी मांग ली है लेकिन फिर भी भज्जी ने उन्हें माफ नहीं किया है।

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल की सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी की निंदा की और इसे "बेतुका" और "बचकाना" बताया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिंह ने कहा, "यह एक बहुत ही बेतुका बयान और एक बहुत ही बचकाना हरकत है जो केवल एक 'नालायक' व्यक्ति ही कर सकता है।"

हरभजन ने कामरान को दी ये सलाह

हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि कामरान को यह समझना चाहिए कि किसी के धर्म के बारे में कुछ भी कहने और उसका मज़ाक उड़ाने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने पूरे इतिहास में सिखों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि -“मैं कामरान अकमल से पूछना चाहूँगा कि क्या आप सिखों के इतिहास को जानते हैं, सिख कौन हैं और सिखों ने आपके समुदाय, आपकी माताओं, बहनों को बचाने के लिए जो काम किया है, उसके बारे में जानते हैं। यह अपने पूर्वजों से पूछो, रात 12 बजे सिख मुगलों पर हमला करके तुम्हारी मां-बहनों को बचाते थे, इसलिए बकवास करना बंद करो।"

कामरान अकमल ने मांगी माफी

बता दें कि इससे पहले कामरान अकमल ने एक्स पर एक ट्वीट कर माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि "मुझे अपनी हालिया टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं @harbhajan_singh और सिख समुदाय से ईमानदारी से माफ़ी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनिया भर के सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सच में खेद व्यक्त करता हूं।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article