Happy Birthday Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज और 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज (बुधवार, 24 अप्रैल) अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले 16 साल के इस नौजवान ने अपने करियर में क्रिकेट की दुनिया के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी शामिल है।सचिन का प्रभाव इतना अद्भुत था कि महान डॉन ब्रैडमैन ने भी कहा था कि उनकी बल्लेबाजी की शैली उनके जैसी ही है। ओडीआई में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाकर संन्यास लेने वाले सचिन ने 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतकर अपना सपना पूरा किया।
उनके 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से 51 टेस्ट और 49 ओडीआई में आए। बाद में विराट कोहली ने ओडीआई में 50 शतक बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन उन्होंने स्टैंड्स में बैठे सचिन के सामने श्रद्धा से सिर झुकाया।सचिन ने 2012 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया और नवंबर 2013 में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन किया और 34,357 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया। आइए जानते हैं सचिन तेंदुलकर से जुड़ी 5 खास बातें
गाने के शौकिन हैं सचिन तेंदुलकर
सचिन संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वे एक निपुण तबला वादक हैं, जो भारत का एक प्राचीन वाद्य यंत्र है। कई मौकों पर सचिन को गाते और गिटार बजाते भी देखा गया है। वे मशहूर गायक दिवंगत लगा मंगेशकर के बड़े फैन हैं।
फॉर्मुला वन रेसिंग के भी फैन
सचिन क्रिकेट के अलावा फॉर्मूला वन रेसिंग के भी बड़े प्रशंसक हैं। उन्हें कई ग्रैंड प्रिक्स रेस में देखा गया है और उन्होंने कुछ बेहतरीन रेसर्स से बात भी की है।
सचिन तेंदुलकर को मीठा खाना पसंद
सचिन खाने के शौकीन हैं और उन्हें मिठाइयां बहुत पसंद हैं। रसगुल्ला और गुलाब जामुन दो भारतीय मिठाइयां हैं जो उन्हें खास तौर पर पसंद हैं। उन्होंने खाने के प्रति अपने प्यार के बारे में शायद ही कभी बात की हो, इसलिए हम आज उनके जन्मदिन पर ये बता रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर की फेवरेट कार
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को कारों का शौक है और उनके पास कई गाड़ियां हैं। हालांकि उनके फेवरेट कार बीएमडब्लू आई-8 है। यह एक हाइब्रिड स्पोर्ट कार है। ये है सचिन की पसंदीदा कार, आप भी जानें इसकी खासियतयह एक हाइब्रिड स्पोर्ट कार है। आई-8 में 1499 सीसी का 1.5 लीटर वाला टर्बोचार्जड हाइब्रिड इंजन लगा है, यह इंजन 231 पीएस की अधिकतम शक्ति व 320 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स लगा है।

सचिन तेंदुलकर अपनी पसंदीदा कार के साथ (फोटो- GQ India)
दुनिया घूमने के शौकिन
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के अलावा दुनियाभर में घूमना पसंद है। वे हर साल अपने परिवार संग किसी देश की ट्रिप करते हैं। उन्होंने पिछले साल जम्मू कश्मीर में भी काफी समय बिताया था।
