क्रिकेट

IPL 2023: डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के इन पांच खिलाड़ियों पर होगी खिताब बचाने की बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2023, 05:22 PM IST

Indian Premier League 2023, Gujarat Titans Five Players Watch : डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 में संभलकर खेलना होगा। आईपीएल के नए सीजन में गुजरात का सामना ओपनिंग मैच में दूसरे सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

Image

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी। (फोटो- Instagram)

Indian Premier League 2023, Gujarat Titans Five Players Watch : आईपीएल के नए सीजन का आगाज होने में अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं। मुकाबला शुरू होने से पहले टीम के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं और अपनी कमियों को दूर करने में लगे हुए हैं। आईपीएल के नए सीजन में संभलकर खेलना होगा, क्योंकि खिताब अभी गुजरात के पास है। लीग की अन्य टीमों की नजर टाइटल पर है।

आईपीएल के नए सीजन में गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला ओपनिंग मैच में है। इस मुकाबले में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में खेला जाएगा। वहीं, लीग का आखिरी मुकाबले में 21 मई को टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ने उतरेगी। आइए अब जानते हैं जिन पर खिताब बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

1. हार्दिक पंड्या

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या फॉर्म में चल रहे हैं। उनके पास भी आईपीएल में खेलने का अच्छा अनुभव है। पिछले सीजन से पहले वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे। अभी तक वे कुल 107 मुकाबला खेल चुके हैं। इसमें 8 अर्धशतक की मदद से 1963 रन बनाए हैं। इसके अलावा 50 विकेट भी ले चुके हैं।

2. शुभमन गिल

सभी फॉर्मेट में तूफानी पारी खेल रहे शुभमन गिल पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। शुभमन भी आईपीएल में 74 मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें वे 125.25 की स्ट्राइक रेट से 1900 रन बना चुके हैं। पिछले सीजन के टॉप-5 स्कोरर में भी शामिल थे। गुजरात के लिए खेलते हुए 132.32 की स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे। वे अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

3. डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी गुजरात टाइटंस के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। वे अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने 142.72 की स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक भी जमाए थे। इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीद रहेगी।

4. मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी फॉर्म में चल रहे हैं। वे पिछले सीजन टीम के टॉप विकेट टेकर रहे थे। उन्होंने 8 की इकोनॉमी से कुल 20 विकेट चटकाए थे और ओवरऑर छठे नंबर पर रहे थे। उनके अनुभव का इस बार भी टीम को फायदा मिलेगा।

5. यश दयाल

टीम के युवा गेंदबाज यश दयाल पर इसा बार भी नजर रहेगी। पिछले सीजन में टीम के लिए सही समय पर विकेट चटकाए थे और टीम को जीत दिलाने में भी अहम रोल निभाए थे। वे कुल 9 मैचों में 9.25 की इकोनॉमी के तहत 11 विकेट चटकाए थे। इस बार भी टीम को उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article