क्रिकेट

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने किया टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, युवा दक्षिण अफ्रीकी की हुई टीम में एंट्री

Who is Connor Esterhuizen: गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शामिल किया है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

Image

कोनोर एस्टरहुइजन (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

नई दिल्ली: गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कोनोर एस्टरहुइजन को शामिल किया है। बैंटन उंगली में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं। चौबीस साल के कोनोर ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

75 लाख के बेस प्राइज पर जुड़े हैं कोनोर

कोनोर का पदार्पण शानदार रहा जिसमें उन्हें दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए श्रृंखला 3-2 से जीतने में मदद की। यह कोनोर का आईपीएल में पहला सत्र होगा। वह 75 लाख रुपये के 'बेस प्राइस' पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए 'बैकअप' विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे।

ऐसा रहा है कोनोर एस्टरहुइजन का टी20 करियर

कोनोर एस्टरहुइजन ने अबतक खेले 44 टी20 मैच की 39 पारी में 7 बार नाबाद रहते हुए 926 रन 28.93 के औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। 75 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में उन्होंने 145.98 के स्ट्राइक रेट और 50 के औसत से 200 रन जड़े हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनके सामने मौका मिलने पर आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने की चुनौती अब आ खड़ी हुई है।

गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, कोनोर एस्टरहुइजन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article