क्रिकेट

गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 18, 2024, 06:15 PM IST

GT vs DC Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Shubman Gill vs Rishabh Pant: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान टीम गुजरात टाइटंस और मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात और रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम उतरी।

Image

रिषभ पंत और शुभमन गिल। (फोटो- IPL/BCCI)

who won the toss today, GT vs DC, Gujarat Titans vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आमना-सामना हुआ। आईपीएल के मौजूदा सीजन में गुजरात की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम बात करें तो अभी तक टीम का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 3 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबले में जीत और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट टेबल में 6 अंक के साथ छठे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है।

गुजरात-दिल्ली टॉस टाइम (GT vs DC Toss Time)

- 07.00 PM

गुजरात-दिल्ली स्टेडियम (GT vs DC Match Venue)

- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11 (Gujarat Titans Playing-11)

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड (Gujarat Titans Squads)

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)

रिषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article