क्रिकेट

GT vs DC Flashback: शुभमन गिल का जमकर चला था बल्ला, इस गेंदबाज ने बरपाया था कहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 2, 2023, 10:50 AM IST

GT vs DC Flashback: इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

Image

गुजरात और दिल्ली टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

GT vs DC Flashback: आईपीएल के 44वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आपस में भिड़ने उतरेगी। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात अपने होम ग्राउंड पर खेलने के लिए उतरेगी। गुजरात का होम ग्राउंड पर जीत-हार का प्रदर्शन बराबर है। पॉइंट टेबल की बात करें तो गुजरात की टीम 12 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि दिल्ली 4 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। मौजूदा आईपीएल में दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जबकि गुजरात की टीम फॉर्म में चल रही है।

पिछले सीजन में गुजरात ने दर्ज की थी जीत

पिछले सीजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा काफी भारी है। पिछले सीजन यानी साल 2022 में गुजरात और दिल्ली के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इसमें गुजरात को 14 रन से जीत मिली थी। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन बना सकी थी। मौजूदा सीजन में भी गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से मात दी है।

शुभमन ने खेली थी तूफानी पारी

दिल्ली के खिलाफ गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला था। शुभमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक जमाया था। उन्होंने 182.61 की स्ट्राइक रेट से 46 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 84 रन बनाए थे। मौजूदा आईपीएल में भी उनका बल्ला रन उगल रहा है। इसलिए दिल्ली की टीम को संभलकर मैदन पर उतरना होगा।

फर्ग्युसन ने की थी कमाल की गेंदबाजी

गुजरात के गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने दिल्ली के खिलाफ कहर बरपाया था। फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। उन्होंने 7 की इकोनॉमी से 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। मोदम्मद शमी भी इस मामले में पिछले नहीं रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन के साथ दो विकेट झटके थे। वहीं, टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। हार्दिक ने 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में एक सफलता मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article