क्रिकेट

CSK vs GT Match Schedule: आईपीएल शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा चेन्नई और गुजरात का मुकाबला

आईपीएल 2026 में चेन्नई और गुजरात के बीच खेले गए मैच के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दरअसल, अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल, 2026 को नगर निगम चुनाव होने हैं और इसलिए यह मामूली बदलाव किया गया।

Image

चेन्नई बनाम गुजरात मैच (साभार-X)

आईपीएल 2026 के शेड्यूल में मामूली बदलाव किया गया। 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित था। अब यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इसी तर्ज पर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 21 मई को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जो पहले चेपॉक में प्रस्तावित था। दरअसल, अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल, 2026 को नगर निगम चुनाव होने हैं और इसलिए यह मामूली बदलाव किया गया।

इससे पहले भी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा दो चरणों में की गई थी। पहले शुरुआती 20 मैच का कार्यक्रम जारी किया गया था और फिर बाद में जब चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया, उसके बाद आईपीएल के दूसरे फेज के कार्यक्रम की घोषणा की गई। हालांकि, प्लेऑफ का शेड्यूल अब भी जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द प्लेऑफ और सेमीफाइनल और फाइनल के तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

आईपीएल 2026 में दोनों टीम का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 की बात करें तो शुरुआती 20 मुकाबलों के बाद दोनों टीम संघर्ष करते नजर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 मुकाबले में केवल एक मैच जीत पाई है। 2 अंक के साथ टीम 9वें नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें पोजिशन पर है। गुजरात ने 4 में से 2 मुकाबला अपने नाम किया है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात ने लखनऊ और दिल्ली को हराया है जबकि पंजाब और राजस्थान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने एकमात्र मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article