क्रिकेट

हमारे पास इतने पैसे नहींः बिग बैश लीग में इस भारतीय खिलाड़ी को साइन करने पर मैक्सवेल का बयान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 24, 2022, 02:08 PM IST

Glenn Maxwell on signing Surykumar Yadav in BBL: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मजाक में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में सूर्यकुमार यादव को शामिल करने के लिए उनके पास इतने पैसे नहीं।

Image

ग्लेन मैक्सवेल

Photo : Twitter

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट जगत के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं और दुनिया के तमाम मैदानों पर कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं, लेकिन इन दिनों जिस बल्लेबाज के विस्फोटक अंदाज पर सब फिदा हैं, वो हैं भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार सूर्यकुमार यादव ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स को अपना मुरीद बना लिया है और ग्लेन मैक्सवेल भी उनमें से एक हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है।

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करते देखना एक अलग अनुभव है और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके करीब भी कोई नहीं आ सकता। 'द ग्रेड क्रिकेटर' से बातचीत के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव द्वारा जड़े गए बेहतरीन शतक को लेकर कहा, "मुझे नहीं पता था कि मैच चल रहा है। लेकिन बाद में मैंने जब स्कोरकार्ड देखा तो उसकी फोटो फिंची (आरोन फिंच) को भेजी और कहा यहां क्या चल रहा है? ये किसी और ग्रह में ही बल्लेबाजी कर रहा है। बाकी लोगों के स्कोर देखो और इसने 50 गेंदों में 111 रन जड़ दिए हैं।"

मैक्सवेल ने आगे कहा, "इसके बाद मैंने अगले दिन उस पारी का पूरा रीप्ले देखा और सबसे अजीब बात ये है कि वो बाकी सभी बल्लेबाजों से कितना अलग और कितना बेहतर है। देखना बहुत दिलचस्प है। शायद ही हमारे पास कोई ऐसा हो जो उसके करीब भी हो।"

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने मजाक करते हुए ये तक कह दिया कि सूर्यकुमार यादव का बिग बैश लीग में खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत महंगा सौदा साबित होगा। उन्होंने कहा, "हमारे पास इतना पैसा नहीं है। कोई संभावना ही नहीं है। हमको उसको साइन करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अनुबंधित हर खिलाड़ी को हटाना होगा।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article