क्रिकेट

IPL 2023 : आईपीएल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आई अच्छी खबर, चोटिल खिलाड़ी हुआ ठीक

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2023, 04:01 PM IST

Royal Challengers Bangalore Glenn Maxwell : आईपीएल के नए सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। लेकिन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के लिए अच्छी खबर आई है। टीम का चोटिल खिलाड़ी ठीक हो गया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेलने की पूरी उम्मीद है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाड़ी। फोटो- IPL/BCCI

Royal Challengers Bangalore Glenn Maxwell : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुटे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उनके बाएं पांव की चोट भले ही ठीक हो गई है लेकिन उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कई महीने लगेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी पिछले साल नवंबर में अपनी टीम के टी20 विश्वकप से जल्दी बाहर होने के बाद अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में दुर्घटनावश चोटिल हो गया था।

मैक्सवेल को इसके बाद ऑपरेशन कराना पड़ा था। उन्होंने हाल में भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी की और अब वह आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। मैक्सवेल ने आरसीबी के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा, ‘मेरा पांव ठीक है लेकिन मुझे शत-प्रतिशत फिट होने में अभी कई महीने लगेंगे।’

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह आरसीबी की तरफ से आईपीएल में अपनी भूमिका निभाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरा पांव ठीक रहेगा और मैं अपनी भूमिका निभाने में सफल रहूंगा।’

इस टीम से पहले मैच में होगा सामना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम का आईपीएल के नए सीजन में आगाज 2 अप्रैल से होगा। अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडिय में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले साल आरसीबी नॉकआउट में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में एक बार फिर असफल रही थी। आरसीबी लीग मुकाबले में 16 अंक के साथ चौथे नंबर पर रही थी।

End of Article