विराट कोहली के कथित इंस्टाग्राम 'लाइक' को लेकर चल रहे विवाद में उस समय एक नया मोड़ आ गया जब जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिजलेज ने उन्हें बदनाम करने की एक साजिश का पर्दाफाश किया। लिजलेज ने दावा किया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी के बारे में नेगेटिव बोलने और झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। इससे पहले कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा उनकी एक पोस्ट को 'लाइक' किया गया था, जिसका फायदा इस मॉडल को कुछ ही घंटों में हुआ जब उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए थे। लिजलेज ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कुछ पत्रकार उन्हें विराट की इमेज खराब करने और उनके विरोध में बोलने के लिए पैसे तक दे रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
हालांकि, लिजलेज ने पोस्ट लाइक करने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उन्हें इस बारे में पता नहीं था, लेकिन जब उनके चाहने वालों के फोन आने लगे जो इस बारे में जानना चाहते थे, तब जाकर उन्हें विराट के पोस्ट लाइक करने की बात पता चली।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं भारत और जर्मनी में इस इंसिडेंट को लेकर बिल्कुल अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही थी। भारत के लोग जहां मेरे बारे में जानना चाह रहे थे तो वहीं जर्मनी के लोग विराट का नाम ढूंढ रहे थे क्योंकि क्रिकेट वहां ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। विराट कोहली फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल 2026 खेल रहे हैं। इस बार वे ऑरेंज कैप के दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने 2026 में आरसीबी के लिए 11 पारियों में तीन अर्धशतकों सहित 379 रन बनाए हैं। फिलहाल वो ऑरेंज कैप लिस्ट में 13वें पोजीशन पर हैं।
कौन हैं लिजलेज
दक्षिण अफ्रीका में जन्मी लिजलेज ने मनोविज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। वे एक प्रमाणित लाइफसेविंग तैराक भी हैं। इसके अलावा लिजलेड फूड व्लॉगिंग भी करती हैं। इतना ही नहीं लिजलेज आरसीबी की जबरा फैन हैं और इंस्टाग्राम पर उन्होंने आरसीबी की जर्सी में कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।
