क्रिकेट

जॉर्ज बेली ने बताया अगर फिट नहीं हुए पैट कमिंस तो कौन होगा एशेज में ऑस्ट्रेलिया का कप्तान?

ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान पैट कमिंस अगर एशेज श्रृंखला से पहले कमर की चोट से उबर नहीं पाते हैं तो कौन सा खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान?

Image

स्टीव स्मिथ (फोटो क्रेडिट ICC X)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान पैट कमिंस अगर एशेज श्रृंखला से पहले कमर की चोट से उबर नहीं पाते हैं तो स्टीव स्मिथ कप्तान होंगे। कमिंस चोट के कारण भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से भी बाहर हैं। उनका 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट में खेलना भी तय नहीं है।

कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ होंगे कप्तान

बेली ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,'पैट नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ कप्तान होंगे। यह रणनीति हमारे लिये पहले भी कारगर रही है।' स्मिथ इस सप्ताह न्यूयॉर्क से ऑस्ट्रेलिया लौट आये हैं और क्रिकेट न्यू साउथवेल्स के मुख्यालय पर अभ्यास शुरू कर दिया है । वह शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में ब्रिसबेन और सिडनी में अगले दो मैचों में न्यू साउथवेल्स के लिये खेलेंगे।

टेस्ट में कप्तानी का है स्मिथ को अच्छा अनुभव

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 40 टेस्ट खेले हैं जिसमें से 23 में उसे जीत मिली है जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे। पेपरगेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी गंवाने के बाद लीडरशीप रोल पर प्रतिबंध लगा था। जिसके समाप्त होने के बाद स्मिथ पैट टीम में लीडरशिप रोल में नजर आए हैं। बीच बीच में स्मिथ टीम की कप्तानी संभालते रहे हैं। ऐसे में एशेज में कप्तानी संभालना टीम के सदस्यों के लिए भी कोई नई बात नहीं होगा। इसका टीम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article