क्रिकेट

Ashesh Series 2025: एशेज में नहीं फिट हुए कमिंस तो मिचेल मार्श नहीं, ये करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

Ashesh Series 2025: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले एशेज सीरीज में भी कमिंस के खेलने पर सस्पेंस है। इस बीच स्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने बताया है क अगर कमिंस फिट नहीं होते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनका विकल्प ढूंढ लिया है।

Image

पैट कमिंस और मिचेल मार्श (साभार-ICC X)

Ashesh Series 2025: नवंबर में होने वाले बहुप्रतिक्षित एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस संभालेंगे या नहीं, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अगर वह इस सीरीज से पहले ठीक नहीं हो पाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को उनका विकल्प ढूंढना होगा। भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में टीम की कमान मिचेल मार्श को दी गई है, लेकिन एशेज में कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व मार्श नहीं करेंगे। आस्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की है कि नियमित कप्तान पैट कमिंस अगर एशेज श्रृंखला से पहले कमर की चोट से उबर नहीं पाते हैं तो स्टीव स्मिथ कप्तान होंगे।

कमिंस चोट के कारण भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से भी बाहर हैं। उनका 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट में खेलना भी तय नहीं है।

बेली ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ पैट नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ कप्तान होंगे । यह रणनीति हमारे लिये पहले भी कारगर रही है ।’’ स्मिथ इस सप्ताह न्यूयॉर्क से आस्ट्रेलिया लौट आये हैं और क्रिकेट न्यू साउथवेल्स के मुख्यालय पर अभ्यास शुरू कर दिया है। वह शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में ब्रिसबेन और सिडनी में अगले दो मैचों में न्यू साउथवेल्स के लिये खेलेंगे।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का शेड्यूल (Ashesh Schedule)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बहुप्रतिक्षित सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है। 5 मैच की यह सीरीज 8 जनवरी तक चलेगी। पहला मुकाबला पर्थ में, दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन, तीसरा मुकाबला एडिलेड में, चौथा मुकाबला मेलबर्न में जबकि 5वां और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article