क्रिकेट

क्या राहुल द्रविड़ की भरपाई करना आसान होगा? नए कोच गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

Gautam Gambhir Press Conference: टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर जब आज मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए तो कई चीजों पर बात हुई। इस दौरान गंभीर ने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ जैसे बड़े व सफल नाम की भरपाई करने की जिम्मेदारी पर भी अपनी राय रखी।

Image

गौतम गंभीर (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर के नए कोच के रूप में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • राहुल द्रविड़ की भरपाई करने पर गंभीर ने दिया बयान
  • टीम के सपोर्ट स्टाफ में नायर और रेयान पर भी बोले गंभीर

Gautam Gambhir Press Conference: गौतम गंभीर मुख्य कोच के रूप में टीम इंडिया की कमान संभालने जा रहे हैं। सोमवार को वो पहली बार भारतीय कोच के रूप में मीडिया से मुखातिब हुए और कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की भरपाई करने को लेकर भी अपनी बात रखी। उनका मानना है कि उनके ऊपर बड़े दिग्गजों की भरपाई करने की जिम्मेदारी होगी क्योंकि वह उस भूमिका में कदम रख रहे हैं जो पहले राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री जैसे खिलाड़ियों द्वारा निभाई गई थी।

गंभीर ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे हमेशा मेरी मदद करेंगे। इसे एक खुशहाल और सुरक्षित ड्रेसिंग रूम बनाने का लक्ष्य है। मैं एक बहुत ही सफल टीम संभाल रहा हूं। डब्ल्यूटीसी और 50 ओवर के विश्व कप में उपविजेता। मुझे बड़े पद की भरपाई करनी है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

गंभीर को केकेआर के अपने साथी अभिषेक नायर का समर्थन मिलेगा जो टीम के सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे और नीदरलैंड के रेयान टेन डशाटे भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे।

गौतम गंभीर ने सपोर्ट स्टाफ को लेकर कहा, "मैंने केकेआर के साथ आईपीएल में पिछले दो महीनों में अभिषेक और रेयान के साथ मिलकर काम किया है। दोनों पूरी तरह से पेशेवर हैं और उम्मीद है कि कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ उनका कार्यकाल सफल रहेगा।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article